पंजाब में एक दिन की सरकारी छुट्टी:भगवान परशुराम जयंती को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज सहित अन्य संस्थान बंद रहेंगे

पंजाब में कल यानि 29 अप्रैल (मंगलवार) को सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकार ने यह फैसला 29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती को लेकर लिया है। कल यानि मंगलवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रहेंगी। इसके साथ ही उनकी जयंती को लेकर मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। माना जाता है कि भगवान परशुराम भी भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक हैं। जिनकी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 10 मई को शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता इस तिथि को प्रदोष व्यापिनी मानना ​​चाहिए, क्योंकि भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल है। भगवान परशुराम के बारे में यह भी मान्यता है कि वे उन आठ अमर पुरुषों में से एक हैं, जो आज भी धरती पर मौजूद हैं। बता दें कि परशुराम जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया होने के कारण अनसुलझे विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *