लुधियाना उप-चुनाव को लेकर सरकार एक्टिव:24 घंटे मोबाइल आन रखने के आदेश जारी,छुट्टी वाले दिन भी अधिकारी रहेंगे एक्टिव

लुधियाना में जल्द उप-चुनाव होने जा रहे है जिस कारण अब सरकार भी लोगों के बीच आकर काम करने लगी है। आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बीती रात आदेश जारी किए है। जिसमें लिखा है-दफ्तरी समय के बाद और छुट्टी वाले दिन दफ्तरी और प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारी मोबाइल के जरिए उपलब्ध रहेंगे। आदेश में लिखा है कि कई मामले ऐसे सामने आ चुके है कि जब कुछ सरकारी अधिकारी दफ्तर के समय के बाद मोबाइल पर उपलब्ध नहीं रहते क्योंकि या तो उनका मोबाइल बंद होता है या फिर नेटवर्क कवरेज क्षेत्र से बाहर होता या फिर डाइवर्जन/फ्लाइट मोड पर लगाया होता है। इन परिस्थितियों में जरुरी प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने और आम लोगों को सेवा और सुविधा देने में दिक्कत आती है। सभी अधिकारियों को आदेश यकीनी बनाए जाए ताकि छुट्टी के बाद या छुट्टी वाले दिन लोगों के कार्य प्रभावित ना हो पाए। सूत्रों मुताबिक पता चला है सरकार द्वारा जारी इन आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर लुधियाना प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *