पंजाब में घर-घर तक पहुंचेंगी सेहत सेवाएं:बाढ़ प्रभावित एरिया में 550 एंबुलेंस व 85 दवाइयों का स्टॉक तैयार, गांवों में लगेंगे कैंप

आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने बाढ़ राहत कार्यों को नई दिशा देते हुए अब स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। 14 सितंबर से चल रहे इस विशेष स्वास्थ्य मिशन ने 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में नई मिसाल कायम की है। जहां पहले लोग इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते थे, वहीं अब सरकार खुद डॉक्टरों की टीम, नर्स, फार्मासिस्ट और जरूरी दवाइयों के साथ गांवों में पहुंच रही है। जिन गांवों में अस्पताल नहीं हैं, वहां स्कूल, पंचायत भवन और आंगनवाड़ी केंद्रों को अस्थायी मेडिकल कैंप में बदला गया है। आशा वर्कर घर-घर जाएगी आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों की सेहत जांच रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर व्यक्ति की हालत देखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर वहीं दवाई दी जा रही है। सरकार ने तय किया है कि 20 सितंबर तक हर घर तक कम से कम एक बार ज़रूर पहुंचना है, और रविवार को भी यह अभियान बिना रुके चलेगा। डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों पर नियंत्रण के लिए भी 21 दिन का विशेष फॉगिंग और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। हर गांव में रोज़ाना फॉगिंग हो रही है और पानी के स्रोतों की जांच कर तुरंत स्प्रे किया जा रहा है। हर ब्लॉक में मेडिकल ऑफिसर जिम्मेदार बनाए गए हैं और रोज़ शाम तक पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड हो रही है। 550 एंबुलेंस तैनात इस मिशन के लिए 550 से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गई हैं और 85 दवाइयों व 23 मेडिकल वस्तुओं का भंडारण पहले से कर लिया गया है। एमबीबीएस डॉक्टर, नर्सिंग व फार्मेसी स्टाफ भी लगातार ड्यूटी पर हैं। सभी विभागों को निर्देश हैं कि संसाधनों या स्टाफ की कमी के कारण यह अभियान रुकना नहीं चाहिए। गांव-गांव में जब सेहत सेवाएं, सफाई और राहत सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं, तो लोग खुद कहने लगे हैं कि पहली बार कोई सरकार सिर्फ आदेश नहीं दे रही, बल्कि खुद मैदान में खड़ी है। जनता खुलकर कह रही है —
“ए सरकार नहीं, साडा भरोसा है… असी पूरे मान नाल आम आदमी पार्टी दे नाल खड़े हां।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *