सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 81,950 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंकों का उछाल; ऑटो, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 25,120 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, टाइटन और स्टेट बैंक के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी, 16 में गिरावट है। ऑटो, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में तेजी है। FMCG, IT और PSU बैंक में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 15 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹1,933 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 15 सितंबर को सेंसेक्स 119 अंक गिरकर 81,786 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट रही, ये 25,069 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट रही। रियल्टी 2.41% चढ़ा, PSU बैंक और मेटल में तेजी रही। ————————— ये खबर भी पढ़ें… 18-19 सितंबर को बाजार में बड़े मोमेंटम की उम्मीद: जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल कल से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार के लिए 18 और 19 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़ा मोमेंटम दिख सकता है। इसके अलावा यूएस फेड की मीटिंग, ग्लोबल मार्केट के संकेत, थोक महंगाई के आंकड़ों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *