पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति रिजल्ट:लुधियाना में अकाली कार्यकर्ताओं ने NH जाम किया, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

पंजाब में 17 दिसंबर को ब्लॉक समिति व जिला परिषद के नतीजे आए। रिजल्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी अभी तक ब्लॉक समिति की एक हजार से अधिक सीटें जीत चुकी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर अकाली दल (ब) है। ये दोनों दल आप से आधी सीट भी जीतने में नाकाम रहे हैं। देर रात तक काउंटिंग चलती रही। हालांकि, आज (गुरुवार) तक ही सारी सीटों पर काउंटिंग होने की उम्मीद है। वहीं, लुधियाना के खन्ना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि लिबड़ा जोन से अकाली दल के उम्मीदवार सोनू नागरा जीत रहे हैं लेकिन ब्लॉक समिति का नतीजा जारी नहीं किया जा रहा। इस दौरान अकाली के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला हो रहा है। फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर व समाज सेवी गुरप्रीत सेखों के आजाद ग्रुप ने जिला परिषद की 2 सीटें जीत ली हैं। उनकी पत्नी मनदीप कौर सेखों और कुलजीत कौर सेखों जिला परिषद का चुनाव जीती हैं। एक सीट पर साढ़े 8 हजार तो दूसरे पर साढ़े 3 हजार से जीत हुई। सेखों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों ने मुझे फर्श से अर्श पर ला दिया। मैं उनका कर्जदार रहूंगा। अपना खून देकर भी कर्ज नहीं चुका सकता। सेखों की जीत इसलिए अहम है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस ने वोटरों को धमकाने का आरोप लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें छोड़ा गया था। इससे पहले दोपहर में जलालाबाद में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के वर्करों ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके एजेंटों को एंट्री न देकर अंदर गड़बड़ी की जा रही है। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। अकाली दल के प्रदर्शन के, PHOTOS AAP के दिग्गजों से गांव से हारी पार्टी
ब्लॉक समिति के चुनावों में AAP के दिग्गजों को बड़ा झटका लगा है। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के गांव कुरड़ से आम आदमी पार्टी हार गई और अकाली दल की जसविंदर कौर जीत गई। संगरूर से विधायक MLA नरिंदर कौर भराज के गांव भराज में भी AAP हार गई। यहां कांग्रेस ने 25 वोटों से जीत हासिल की। प्रचार के दौरान भराज के 2 वीडियो वायरल हुए थे, एक में वह नेताओं को चेतावनी तो दूसरे में उनके करीबियों पर नशे बेचने जैसे आरोप लगा रहीं थीं। आप विधायक व पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के गांव के जगदेव कलां से AAP के उम्मीदवार हार गए। कांग्रेस ने पोस्ट डालकर AAP को तंज कसा है। कोटकपूरा से AAP के विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां के गांव संधवां से भी आम आदमी पार्टी ब्लॉक समिति का चुनाव हार गई। वहां से अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह ने 171 वोटों से जीत हासिल की। हालांकि जिला संगरूर के ब्लॉक समिति चुनाव में CM भगवंत मान के गावं सतोज में AAP को जीत मिली है। ब्लॉक समिति के रिजल्ट… जिला परिषद का रिजल्ट काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स… 196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए
वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं। 14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी
जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई। रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *