पंजाब में टेम्परेचर 0℃ पहुंचा:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से 22 फ्लाइट कैंसिल, 2 दिन बारिश की संभावना; स्कूल खुले

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार नवांशहर में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में घना कोहरा छाया, जिसके चलते कई जगह जीरो विजिबिलिटी हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री नीचे चल रहा है। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, आज से पंजाब के स्कूल भी खुल रहे हैं। पंजाब में छाई धुंध के PHOTOS… धुंध की वजह से 22 फ्लाइट कैंसिल हुईं
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से रात 10 बजे तक आने-जाने वाली कुल 22 फ्लाइटस कैंसिल हुई। चंडीगढ़ से जाने वाली 6E681 (पुणे), 6E2113 (दिल्ली), 6E7413 (जयपुर), 6E5261 (मुंबई), 6E2315 (दिल्ली), 6E146 (लखनऊ), 6E627 (कोलकाता), 6E7743 (जयपुर), 6E6634 (बेंगलुरु), 6E2195 (दिल्ली), 5E5019 (मुंबई) फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ आने वाली 6E6448 (दिल्ली), 6E6552 (लखनऊ), 6E7414 (जयपुर), 6E6204 (मुंबई), 6E6506 (अहमदाबाद), 6E6252 (हैदराबाद), 6E242 (पुणे), 6E7742 (जयपुर), 6E7517 (धर्मशाला), 6E2196 (दिल्ली) फ्लाइट्स कैंसिल हुई। DTF बोला- शिक्षा विभाग स्कूलों का टाइम तुरंत बदले
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) पंजाब ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों का समय बदल दिया जाए। DTF के नेता विक्रम देव सिंह, महिंदर कौरियांवाली और अश्वनी अवस्थी ने कहा कि अभी स्कूल सुबह जल्दी खुलते हैं। लेकिन इतनी ठंड और कोहरे में सुबह उठकर तैयार होना और स्कूल पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे स्कूल बस, वैन या निजी गाड़ी से आते हैं। कोहरे की वजह से एक्सीडेंट का डर रहता है। सभी स्कूलों (LKG से 12वीं तक) का समय सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाए। ये बदलाव कम से कम 31 जनवरी तक लागू रहे। मौसम बदलने की वजह से स्कूल कैलेंडर में भी बदलाव हो, यानी सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू हो जाएं। 18 और 19 जनवरी को बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे वहां मौसम में बदलाव आ सकता है। 16 और 17 जनवरी को पहाड़ों पर मौसम अच्छा रहेगा।18 और 19 तारीख को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद धूप निकलना शुरू हो जाएगी। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *