पंजाब में तापमान 43 डिग्री के पार:रात 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, बारिश ने मौसम बदला; कुआलालंपुर-अमृतसर फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

पंजाब में पड़ रही गर्मी से बुधवार रात राहत पहुंची। रात पंजाब के कई इलाकों में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं रात बारिश भी रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल से फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं, जो आने वाले दो दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं फरीदकोट में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात 9.30 बजे मौसम विभाग की तरफ से फ्लैश अलर्ट जारी किया गया। जिस अनुसार रात 12.30 बजे तक जलंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में आसमानी बिजली गिरने, बारिश और तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना जताई गई थी। तेज हवाओं के कारण नहीं हो पाई लैंडिंग पंजाब के कई जिलों में रात 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। जिसके चलते कुछ समय के लिए हवाई रूट प्रभावित हुआ। कुआलालंपुर आ रही फ्लाइट को रात 8.30 बजे के करीब दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। जिसके बाद ये फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई। जबकि रात 12 बजे तक अधिकतर फ्लाइट अपने समय से देरी से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुईं। 18 से फिर बारिश के आसार पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिलती दिख रही है। पंजाब के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब-करीब पहुंच चुका है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की कमी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार 18 अप्रैल से फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। 18 और 19 अप्रैल को पंजाब में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *