पंजाब में दुल्हन इंतजार करती रह गई, बारात नहीं आई:​​​​​​​लुधियाना से आना था दूल्हा, दहेज ज्यादा मांगा, तलाक में लगेंगे 20 लाख

पंजाब में दुल्हन इंतजार करती रह गई लेकिन बारात नहीं आई। शादी के लिए बनाया खाना भी बर्बाद हो गई। बारात लुधियाना से होशियारपुर के मुकेरियां आनी थी, लेकिन दूल्हे वालों ने कहा कि आपकी हैसियत दहेज देने की नहीं है, इसलिए बारात लेकर नहीं आ रहे। इससे पहले भी 2 बार शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई थी। इसके बाद अब 14 दिसंबर को शादी तय हुई तो बारात लाने से मना कर दिया। उनको रिश्तेदारों से फोन कर सूचना दी गई। बारात न आने के पिता ने बताए कारण रिश्तेदार बोला- हमने जो खर्च किया वो पुलिस दिलवाए
रोशन दीन ने बताया कि हमारी बेटी की जिंदगी खराब कर दी गई है। हमारी इज्जत भी समाज में नहीं रही। अब बेटी की दूसरी शादी करना भी मुश्किल हो जाएगा। बेटी के होने वाले ससुर से बात हुई तो कहने लगा कि हम बारात लेकर नहीं आ रहे। हमें जितना दहेज चाहिए आपके पास उनका दहेज देने की गुंजाइश ही नहीं है। हमने पुलिस से मांग की है कि लड़की का तलाक करवाकर उनको उनका खर्च दिलवा दिया जाए। मौलवी बोला-मैं बच्ची की शादी करवाने आया था
मौलवी शकील उर्र रहमान ने बताया कि इस्लाम में जब लड़की का निकाह हो जाता है तो तलाक लेना जरूरी होता है। निकाह के बाद दूसरा निकाह नहीं हो सकता। मैं भी निकाह पढ़ने के लिए ही आया था। मेरी मांग है कि बच्ची का तलाक दिलवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *