पंजाब सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इसमें आईएएस संदीप हंस फूड प्रोसेसिंग विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी के अलावा फूड प्रोसेसिंग मिशन के डायरेक्टर की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जिम्मेदारी पहले आईएएस जसप्रीत सिंह के पास थी। वहीं, जसप्रीत सिंह को पंजाब सूचना व संचार तकनीक कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में वह पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के मुख्य कार्यकारी अफसर का काम भी देखेंगे। ऑर्डर की कॉपी…


