पंजाब में नगर काउंसिल अध्यक्ष के आरोपों पर घिरी आप:MLA पर ₹30 लाख लेने के आरोप, कांग्रेस, शिअद व भाजपा हमलावर

पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी नगर काउंसिल के अध्यक्ष करनैल सिंह के बयान ने आम आदमी पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी। करनैल सिंह के बयान के बाद विपक्षी दलों आप पर हमलावर हो गए हैं और पार्टी को घेरना शुरू कर दिया। पंजाब कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने पोस्टरों और बयानों के जरिए आम आदमी पार्टी से सवाल करने शुरू कर दिए। विपक्षी दलों का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नगर काउंसिल अध्यक्ष ने सरेआम आरोप लगाए, इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस बोली, आप में चेयरमैनशिप फॉर सेल पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 500 करोड़ रुपए वाले बयान पर सबसे ज्यादा आप ने कांग्रेस को घेरा। अब वही मौका कांग्रेस के हाथ लग गया है। कांग्रेस ने भी आप को सोशल मीडिया पर AI वीडियो और पोस्टर के जरिए घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने एक पोस्टर बनाया है जिसमें लिखा है चेयरमैनशिप फॉर सेल। CM-मिनिस्टर व नेता चुप क्यों कांग्रेस ने सरकार व आप नेताओं से सवाल किया है कि CM-मिनिस्टर व पार्टी नेता क्यों चुप हैं? उनकी ही पार्टी के नगर काउंसिल अध्यक्ष ने सरेआम 30 लाख रुपए लेने के आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद न तो विधायक पर कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई नेता इसका खंडन करने आगे आया। कांग्रेस के आप से तीन सवाल: अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? सरकार व पार्टी इस मामले में चुप क्यों? क्या कार्रवाई सिर्फ विरोधियों के लिए ही होती है? शिअद की तरफ से हरसिमरत कौर ने संभाला मोर्चा शिरोमणि अकाली दल भी आप पर हमलावर हो गई और हरसिमरत कौर बादल ने इस मामले में मोर्चा संभाला है। हरसिमरत कोर बादल ने कहा कि मौड़ में ‘आप का बदलाव’ 30 लाख रुपए में बिक गया। इसके साथ ही सरकार भी बेनकाब हो गई। भ्रष्टाचार रोकने के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए। पंजाब सरकार क्या विधायक पर कार्रवाई करेगी। भाजपा ने पूछा, CM साहब का हर पेन कहां है भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सरकार से सवाल किया है और कहा है कि सीएम साहब का हरा पेन अब कहां है? जीरो टॉलरेंस की नीति कहां है? खुले आम मंच से एक नगर काउंसिल का अध्यक्ष 30 लाख रुपए देकर कुर्सी खरीदने की बात कर रहा है तो इसमें कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। लुधियाना का एडवोकेट कर चुका है ईडी को शिकायत लुधियाना के एडवोकेट गौरव अरोड़ा ने काउंसिल अध्यक्ष द्वारा 30 लाख रुपए में कुर्सी खरीदने का दावा करने वाली वीडियो को आधार बनाकर ईडी को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि सरेआम इस तरह के आरोप लगे हैं इन्हें नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए इस मामले की जांच की जानी चाहिए। बठिंडा में हुए विवाद को सिलसिलेवार जानिए.. नगर काउंसिल अध्यक्ष को नहीं मिली कुर्सी: गणतंत्र दिवस समारोह में नगर काउंसिल अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई और बैठ गया। अध्यक्ष करनैल सिंह ने कुर्सी पर बैठे विधायक के समर्थक को उठने के लिए कहा लेकिन वो नहीं उठा। अध्यक्ष किसी और की कुर्सी पर बैठ गए: नगर काउंसिल अध्यक्ष बीच में जाकर किसी और कुर्सी पर बैठ गएा। साथ में उनका बेटा भी बैठ गया। इसीबीच जिसके लिए वो कुर्सी रखी थी वो भी पहुंच गया। अध्यक्ष के बेटे के साथ बहस होने लगी। विधायक ने उसके बेटे को उठने के लिए कहा और वहीं से बहस शुरू हुई। बात हाथापाई तक पहुंच गई: मंच पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग अलग किया। उसके बाद करनैल सिंह ने विधायक पर आरोप लगाने शुरू किए। 30 लाख रुपए में खरीदा है MLA: करनैल सिंह ने मंच पर लड़ते हुए कहा कि तुम्हारा एमएलए 30 लाख रुपए में खरीदा है। नगर काउंसिल की कुर्सी मुझे तब मिली है। पैसे दिए हैं। इस बात को लेकर फिर खूब विवाद हुआ। जांच होगी तो वहां भी बयान दूंगा: समारोह के बाद करनैल सिंह ने कहा कि विधायक काउंसिल के कामों को अपना बता रहा है। उन्होंने कहा कि जो बयान उन्होंने दिया है अगर इसकी कोई जांच होती है और उन्हें बुलाया जाता है तो वहां भी बयान देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *