पंजाब में बढ़े नशीले पदार्थों के प्रचलन को लेकर राज्यपाल को दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब में नशे से बढ़ते प्रचलन तथा उससे नौजवानों की हो रही मौतों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर के नेतृत्व में नौजवानों के शिष्टमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा। इस शिष्टमंडल में उनके साथ हरनूर सिंह, सौरव राय, कर्ण कपूर, विश्व बहल, मिलीभगत राजपूत, रणजीत सिंह, दिलावर सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतीक कपूर ने बताया कि पंजाब में नशा तस्करों के कारोबार पर अंकुश लगाने में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार विफल साबित हुई है और यह नशा हमारे युवाओं, परिवारों और पंजाब के सामाजिक ताने-बाने को लगातार कमजोर कर रहा है। जो कि गंभीर चिंता का विषय है। प्रतीक कपूर ने मांग की कि मादक पदार्थ सिंडिकेट के विरुद्ध तथा तस्करी के लिए जिम्मेदार प्रमुख व्यक्तियों और नेटवर्क की पहचान करने तथा उन पर मुकदमा चलाने के लिए तत्काल और निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। पुलिस के कुछ लोगों की मिलीभगत तथा उनके द्वारा नशे का कारोबार किया जाना भी एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि जब समाज को बचाने वाले समाज को डुबोने लगे तो कोई कुछ नहीं कर सकता। इन प्रभावशाली नशे के कारोबारियों को कठोर दंड के साथ इनके खिलाफ एक मजबूत और केंद्रित अभियान की तत्काल आवश्यकता है। ताकि नौजवान पीढ़ी को इस दलदल से निकाला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *