भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। सीपी ने रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान का खुद जायजा लिया। इस अभियान में डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह और एडीसीपी सिटी-2 की निगरानी में थाना सिविल लाइन के अफसर, पुलिस फोर्स, एआरपी, आरपीएफ, जीआरपी और स्निफर डॉग टीम शामिल रही। सर्च ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के हर हिस्से की गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनके सामान की तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर में लगे स्टालों की भी स्निफर डॉग की मदद से जांच की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की मालिकाना जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए चेक की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर शहर में अमन-शांति बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।


