पंजाब में बहू का ससुरालियों को धोखा:विदेश जाकर पति को बुलाने से इनकार; स्टडी वीजा पर गई यूके

पंजाब के गुरदासपुर में एक विवाहिता पहले लाखों रुपए ससुराल से खर्च करवाकर विदेश चली गई। युवती के परिवार ने शादी से पहले विश्वास दिलाया था कि वहां पहुंचने के बाद वह अपने पति को भी बुला लेगी। लेकिन वहां पहुंचते ही वह अपने वादे से पलट गई। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पत्नी की नीयत बदलने के बाद पति भी हैरान है। वहीं, अब पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। पहले भी इस तरह का मामला सामने आया है। इसके बाद एक युवक ने तो सुसाइड तक लिया था। स्टडी वीजा पर गई थी यूके विवाहित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि उसका विवाह 11 जनवरी 2023 को अलीशा के साथ हुआ था। शादी के पहले लड़की के परिवार ने सहमति जताई थी कि विवाह के बाद अलीशा स्टडी वीजा पर यूके जाएगी। उसके वहां पर जाने के लिए जो खर्च आएगा, वह दोनों परिवार उठाएंगे। उसके मुताबिक सब कुछ सही हुआ। परिवार ने बड़ी खुशी से विवाह किया। स्पाउज वीजा पर बुलाने से किया मना सब कुछ तय शर्तों के अनुसार हुआ। दोनों की शादी हो गई। वादे के मुताबिक अलीशा को करीब 14-15 लाख रुपए खर्च कर यूके पहुंचा दिया गया। यूके पहुंचने के बाद अलीशा को अपने पति को स्पाउस वीजा पर बुलाना था। लेकिन वहां जाकर पत्नी की नीयत बदल गई। आरोप है कि लड़की ने अपने पिता इंद्रजीत सिंह भगत और माता आशा रानी से सलाह की। इसके बाद पति का वीजा नहीं लगवाया। इस तरह उसके साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *