पंजाब में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या:अबोहर में पिता को घर से निकलते ही घेरा; तेजधार हथियार से सिर-गर्दन काटी

पंजाब के फाजिल्का में छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले परिवार ने उसे घर के बाहर घेरा और कस्सी से गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हमलावर परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव भंगाला का युवक पिछले कुछ समय से लड़की को परेशान कर रहा था। इसी का उलाहना देने वह उसके घर जा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। युवक के घर उलाहना देने जा रहा था
जानकारी के मुताबिक बलकार सिंह रविवार को गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। वहीं पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। जिससे परेशान होकर बलकार सिंह शादी छोड़कर घर आ गया। परिवार ने कस्सी से ताबड़तोड़ वार किए
पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि शाम 5 बजे पति युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी के घर पर उलाहना देने जा रहा था। घर के बाहर ही युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, उसके भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने हमला कर दिया। उन्होंने बलकार सिंह पर कस्सी से गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 3 बच्चों का पिता था मृतक
बलकार सिंह मजदूरी करता था। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *