पंजाब में 3 सीनियर IAS अफसरों को प्रोमोशन मिला:प्रिंसिपल सेक्रेटरी और वित्त कमिश्नर बनेंगे, जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग

पंजाब सरकार ने वर्ष 2000 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। नए साल पर पंजाब सरकार ने उक्त आईएएस अधिकारियों को तोहफा दिया है। इन अधिकारियों को प्रमुख सचिव, वित्त आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में 2000 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी, अलकनंदा दयाल और कुमार राहुल का नाम शामिल है। ये आदेश मंगलवार देर शाम जारी किए गए। हालांकि जब तक तीनों अधिकारियों को उनकी पदोन्नति के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलती, तब तक वे अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर ही ड्यूटी करेंगे। लेकिन आज उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के हिसाब से पैसे मिलेंगे। पढ़ें सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *