पंजाब BSP पूर्व प्रधान जसबीर गढ़ी AAP में शामिल:CM मान और प्रधान अमन अरोड़ा ने करवाया शामिल, बसपा ने किया था पार्टी से निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने जसवीर सिंह गढ़ी को आप में शामिल करवाया। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी से जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर बरखास्त किया गया था। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा ये आदेश जारी किया गया था। 2019 से प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे जसबीर सिंह गढ़ी साल 2019 से बसपा प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी अध्यक्षता में ही साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। इस चुनाव में पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन किया था। उनकी अध्यक्षता में ही BSP महासचिव नच्छतर पाल सिंह ने नवांशहर से जीत हासिल की थी। वहीं, उन्होंने खुद भी फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 31232 वोटों (24.41%) लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। करीमपुरी को बनाया गया था प्रधान बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद पार्टी हाई कमान की तरफ से अवतार सिंह करीमपुरी को नया प्रधान बनाया गया था। पार्टी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया था कि अनुशासनहीनता के चलते ये कार्रवाई की गई थी। करीमपुरी लंबे समय से पार्टी से जुडे़ हुए थे। वह विधायक और सांसद रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *