पंजाब में 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार’:अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर ढेर, जालंधर-मंडी गोबिंदगढ़ में भी मुठभेड़; टोल फ्री नंबर जारी

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया है। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में कहा कि पुलिस की 2 हजार फील्ड में उतारी गई हैं। जो पूरे स्टेट में गैंगस्टर, उनके साथियों और उनकी एक्टिविटीज में शामिल परिवार के लोगों की जांच कर रही हैं। गैंगस्टरों के बारे में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 भी जारी किया। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार शुरू करते ही अमृतसर, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में एनकाउंटर हुए हैं। अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया आज घरिंडा थाना क्षेत्र में उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनी की मौत हो गई। मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस गैंगस्टर को हथियार रिकवरी के लिए ले गई थी। लेकिन गैंगस्टर शिवा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक होमगार्ड जवान जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की, जिसके बाद उसे गोली लगी और वह पकड़ा गया। जालंधर में भी 2 संदिग्धों को रोका गया, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी करण घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। इन पर UK से भारत आए एक युवक सुखचैन सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था। पहले दिन 1314 लोगों को हिरासत में लिया
विशेष DGP (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन राज्यभर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों और साथियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टरों को लेकर DGP गौरव यादव की अहम बातें… रिवॉर्ड पॉलिसी को भी मंजूरी, 10 करोड़ तक इनाम
पंजाब सरकार ने पुलिस में रिवॉर्ड पॉलिसी भी मंजूर कर दी है। इसमें कुल 10 करोड़ रुपए के इनाम दिए जाएंगे। इसे 1 सितंबर 2024 से इसे लागू किया जाएगा। इसमें SSP को 1 लाख रुपए, पुलिस कमिश्नर और रेंज DIG को डेढ़ लाख रुपए, ADGP और विंग प्रभारी को 2 लाख रुपए तक इनाम मिलेगा। इससे अधिक की रकम के लिए DGP से मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा एक किलो नशा पकड़ने पर 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। अगर किसी को सजा होती है तो जांच अफसर (IO) को 40 हजार रुपए और प्रॉपर्टी अटैच कराने पर 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। DGP की प्रेस कॉन्फ्रेंस का VIDEO

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *