पंजाब भर में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 9 फरवरी को राज्यस्तरीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर पंजाब के सभी जिलों के मुख्य सेवा केंद्र (सेवा केंद्र) में लगाया जाएगा। 9 फरवरी से जॉब फेयर सभी जिलों में होगा आयोजित परियोजना प्रमुख प्रभजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 9 फरवरी को यह जॉब फेयर सभी जिलों के डीसी कार्यालयों में स्थित मेन सेवा केंद्रों में आयोजित होगा। जॉब फेयर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। KYC ऑपरेटरों की होगी भर्ती उन्होंने बताया कि इस दौरान KYC ऑपरेटरों की भर्ती की जाएगी। यह अवसर खासतौर पर 12वीं पास युवाओं के लिए है, जिन्हें कंप्यूटर का अच्छा कार्य ज्ञान हो। इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के डीसी कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य सेवा केंद्र में 9 फरवरी को इंटरव्यू के लिए पहुंच सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।


