पंजाब में 9 शहरों का तापमान 40°C के पार:आज से राहत मिलेगी; एक सप्ताह राज्य में आंधी, तूफान व बारिश का यलो अलर्ट जारी

पंजाब में पड़ रही गर्मी से आज राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीती शाम राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रिकार्ड किया गया है। जबकि, बीते 24 घंटे में 1°C की गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन तापमान सामान्य से अभी भी 1.8°C अधिक बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.3°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। आज पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं बारिश की भी चेतावनी हैं। 6 दिनों का अलर्ट द्वारा जारी पंजाब में आज से लेकर 24 मई तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज के अलावा 24 मई तक विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मानसा जैसे जिलों को 22 मई को अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। 40 डिग्री पार करने वाले प्रमुख जिले पंजाब के शहरों का अनुमानित मौसम- अमृतसर – बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल भी आएंगे व बारिश की भी संभावना है। तापमान 30 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *