पाकुड़ के छोटी अलीगंज में दो घरों में चोरी:एक घर से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, दूसरे से हजारों का सामान गायब

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज में दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। जिओ कंपनी में कार्यरत राम जी भगत और बीना देवी के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। राम जी भगत रात फील्ड वर्क पर गए थे। जब वे लौटे तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। करीब 3 लाख रुपए के सोने के गहने और 1 लाख रुपए नगद गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राम जी ने बताया कि उनकी मां इलाज के लिए बेंगलुरु गई हुई हैं और घर में कोई नहीं था। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसी मोहल्ले में बीना देवी के घर में भी चोरी हुई। चोर उनके घर से हजारों रुपए का सामान ले गए। हालांकि, बीना देवी ने अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते दो माह पूर्व नगर थाना क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटना हुई थी और पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था। इसके बाद चोरी रुक गई थी लेकिन एक बार फिर चोरों ने दो घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। वही चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी प्रयागराज ने कहा कि चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जल्दी चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *