पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर यूनिट के चुनाव संपन्न:ब्रजेश तीसरी बार अध्यक्ष, जसप्रीत सचिव बने

पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर यूनिट की अहम बैठक और चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने भाग लिया। आईएमए के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव भाटिया, सचिव गुरदेव सिंह परमार, डॉ. जंगप्रीत मुल्तानी और डॉ. राजेश सच्चर मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों संगठनों ने भविष्य में बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। आईएमए अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में कई कंपनियों द्वारा मेडिकल प्रतिनिधियों और चिकित्सकों की निजता का उल्लंघन गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बैठक के दौरान जालंधर यूनिट के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें ब्रजेश शर्मा को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि जसप्रीत सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा और सचिव जसप्रीत सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि उनका संगठन आईएमए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से पालन करेगा। बैठक में बलदेव शर्मा, राजेश पुरी, आशुतोष शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *