हाईवे पर 24 घंटे में तीन हादसे, जालंधर-भोगपुर मार्ग पर दो घायल, फिल्लौर-गोराया रोड पर युवक की मौत

जालंधर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। दो हादसे जालंधर-भोगपुर हाईवे पर और एक फिल्लौर-गोराया हाईवे पर हुआ। पहला हादसा रविवार सुबह करीब 10:35 बजे जालंधर-भोगपुर हाईवे पर ब्यास पिंड के पास बस स्टैंड के नजदीक हुआ। एक निजी बस नंबर पीबी08एफएन9771) ने स्कूटी नंबर पीबी07सीएच2999 को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसएसएफ इंचार्ज सतनाम सिंह के अनुसार स्कूटी सवार शंगारा सिंह पुत्र करमचंद सिंह निवासी गांव झावां, जिला होशियारपुर घायल हो गए। हादसे में स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा। बस चालक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया गया। चौकी अलावलपुर के एएसआई परमजीत को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दूसरा हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे नूरपुर अड्डे के पास हुआ। यहां एक ट्रक चालक डिवाइडर नहीं देख पाया और ट्रक दूसरी लेन में चला गया। सामने से आ रहे ट्रक और कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक केबिन में फंस गया। एसएसएफ इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि लोगों की मदद से ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान रतन निवासी हिमाचल के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरा हादसा फिल्लौर-गोराया हाईवे पर रविवार सुबह हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *