पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए NSUI का मैनिफेस्टो जारी:अध्यक्ष बोले- छात्राओं की सुरक्षा जरूरी, कैंपस में पुलिस क्यों, क्या हम आतंकवादी हैं

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन चुनावी माहौल पहले से ही गर्म है। इसी बीच एनएसयूआई (NSUI) ने अपना मैनिफेस्टो जारी किया। यह मैनिफेस्टो चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस दफ्तर में जारी किया गया, जहां कांग्रेस चंडीगढ़ अध्यक्ष एच.एस. लक्की, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व वाइस प्रेजिडेंट अर्चित गर्ग और पूर्व प्रेसिडेंट जितेंद्र मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़कियों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है। छात्रों को जो परेशानियां हैं, उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैनिफेस्टो छात्रों से बातचीत करने के बाद तैयार किया गया है और कांग्रेस सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि छात्र परिषद चुनाव सितंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है, हालांकि तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए और छात्र हित सबसे बड़ा एजेंडा होना चाहिए। पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
मैनिफेस्टो जारी करते समय वरुण चौधरी ने कैंपस में बढ़ती पुलिस मौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- “हम छात्र हैं, आतंकवादी नहीं। इतनी ज्यादा सुरक्षा क्यों लगाई जा रही है?” चौधरी ने अपील की कि सभी छात्र संगठन व्यक्तिगत राजनीति छोड़कर छात्रों के मुद्दों पर चुनाव लड़ें। एनएसयूआई के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट अर्चित गर्ग ने कहा कि मैनिफेस्टो में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही छात्रों पर एफिडेविट के जरिए दबाव बनाने जैसी गलत प्रथाओं का विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हित की आवाज उठाती रही है और आगे भी छात्रों के हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। एनएसयूआई पीयू घोषणा पत्र 2025

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *