फरीदकोट में स्कूटी पर हेरोइन बेचते 2 गिरफ्तार:कंप्यूटर कांटा और ड्रग मनी बरामद, पुलिस को देख घबराए

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने आज यानी मंगलवार को एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों को हेरोइन व 10 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कंप्यूटर कांटा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और अशोक कुमार उर्फ अशोक के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट के एएसआई सुखपाल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने कोटकपूरा के मोगा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार उक्त दोनों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली तो इनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके आधार पर पुलिस पार्टी ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच करेगी पुलिस-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *