पंजाब रोडवेज ट्रैफिक यूनियन का कैलेंडर जारी

अमृतसर | पंजाब रोडवेज ट्रैफिक सुपरवाइजर स्टाफ यूनियन ने नए साल का कैलेंडर जारी किया। इस संबंध में पंजाब रोडवेज कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन के प्रदेश प्रधान मनविंदर सिंह और उप प्रधान मनिंदर सिंह की अध्यक्षता में नए साल का कैलेंडर और डायरी जारी की गई। इस दौरान कुलबीर सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से वर्ष 2025 का कैलेंडर और डायरी जारी की गई है। इस अवसर पर जसपाल सिंह जस्सी नवांशहर, उपाध्यक्ष अमरजोत सिंह, चेयरमैन रविंदर सिंह, अध्यक्ष बलजीत सिंह, महासचिव कुलबीर सिंह अदलीवाला, इंस्पेक्टर करण सिंह, शमशेर सिंह, इंस्पेक्टर मनदीप सिंह, जगबीर सिंह जोहल, दीदार सिंह, सुखदेव सिंह पंजवड़, विक्रमजीत सिंह और मनदीप सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *