पंजाब रोडवेज, PUNBUS-PRTC मुलाजिमों का अल्टिमेटम:​​​​​​​कहा-मांगों को दरकिनार कर रहे CM, पूरे राज्य में करेंगे चक्का जाम; कई बार हो चुकी मीटिंग

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुली चेतावनी दी है। जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर होगी। यूनियन के नेताओं ने कहा- मुख्यमंत्री भगवंत मान से कई बार मीटिंग हो चुकी है, जिसमें उन्होंने खुद कर्मचारियों की मांगे मानने और उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था। प्रमुख मांगों में शामिल हैं। प्रमुख मांगों में किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसों को बंद करना, कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की नई भर्ती न करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार बार-बार वादा करके उन्हें टालती रही है, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। यूनियन बोली- सरकार के रवैये से नाराज यूनियन यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे, लेकिन सरकार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले समय में पनबस, पीआरटीसी और रोडवेज के सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पंजाब भर में बसों का संचालन बंद कर देंगे, जिससे पूरे राज्य में परिवहन व्यवस्था ठप हो जाएगी। यूनियन ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर पंजाब के मुख्यमंत्री वास्तव में कर्मचारियों की चिंता करते हैं, तो उन्हें अपनी कही हुई बातों को धरातल पर लाना चाहिए। कई बार मीटिंग करके सिर्फ आश्वासन देने से कुछ नहीं होगा। अब कर्मचारी काम नहीं, परिणाम देखना चाहते हैं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *