पंजाब विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख को 37 दिन बाद हटाया:सरकार ने सुरिंदरपाल सिंह परमार को सौंपी जिम्मेदारी; नागेश्वर होंगे ADGP प्रॉविजनिंग

पंजाब सरकार द्वारा 37 दिन बाद ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरों के प्रमुख जी.नागेश्वर राव को हटा दिया है। उन्हें अब ADGP प्रॉविजनिंग के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह अब IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार को तैनात किया गया है। आज प्रदेश सरकार के गृहमंत्रालय ने प्रशासनिक आधारों पर इन दोनों सीनियर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जानकारी मुताबिक अब IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार जो पहले ADGP कानून व्यवस्था पंजाब थे, को अब नागेश्वर राव की जगह मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरों तैनात किया है। दोनों अधिकारियों को जल्द तैनातियों पर चार्ज लेने के भी आदेश दिए गए हैं। बता दें इससे पहले सुरिंदरपाल सिंह परमार आईजी बॉर्डर रेंज भी रह चुके है। पंजाब सरकार द्वारा जारी किया ऑर्डर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *