लुधियाना में पुलिस चौकी में हंगामा, VIDEO:कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच झड़प, 2 घायल; शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे थे, पुलिस ने खदेड़ा

पंजाब के लुधियाना में आज आर्य कालेज के 2 स्टूडेंट्स के गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हो गया। दोनों पक्ष थाना डिवीजन नंबर-8 के अधीन आती पुलिस चौकी कैलाश नगर में शिकायत दर्ज करवाने आए थे। तभी अचानक से पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी को अंदर से बंद कर लिया। गुस्सा में आए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अटैक कर दिया। पुलिस चौकी अचानक से जंग का मैदान बन गई। पुलिस के सामने गुत्थम-गुत्था हुए युवक पुलिस कर्मचारियों के सामने युवक गुत्थम-गुत्था हो गए। युवक झड़प करते हुए पुलिस चौकी के बाहर निकले तो माहौल खराब होता देख तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने भी हलका बल प्रयोग कर कुछ लोगों को खदेड़ा। झड़प में दो युवकों के घायल होने की खबर है। घटना की पूरी वीडियो भी सामने आई है। पुलिस चौकी के सीसीटीवी में भी कैद हुई घटना पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी घटना कैद हो गई। पुलिस चौकी में हुई झड़प की घटना के बारे में सीनियर अधिकारियों ने एसएचओ दविंदर शर्मा को मामले की गहनता से जांच करने के आदेश दिए। SHO दविंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले की संक्षिप्त में जानकारी देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *