पंजाब सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत:अब आम दिनों की तरह छुट्टियां ले सकेंगे मुलाजिम, भारत-पाक तनाव के चलते रद्द की गईं थी

पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में उत्पन्न तनाव के कारण कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध अब हटा लिया गया है। सरकार की ओर से जारी नए आधिकारिक आदेश में सभी विभागों को सूचित किया गया है कि अब कर्मचारी सामान्य प्रक्रिया के तहत छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब समेत कुछ अन्य सीमावर्ती राज्यों ने सरकारी सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। यह निर्णय सुरक्षा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। सरकारी कर्मचारियों को मिली राहत हालांकि, दोनों देशों के बीच सीज फायर के बाद अब स्थिति सामान्य होती दिख रही है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने अपना पिछला आदेश वापस ले लिया है और कर्मचारियों को फिर से छुट्टी लेने की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *