बठिंडा में रिलायंस पेट्रोल पंप को लूटा:कार में सवार होकर आए बदमाश, हथियारों के बल पर 10 हजार लेकर फरार

पंजाब में बठिंडा-बीकानेर भारत माला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार लुटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले दो सप्ताह में इन लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया है। शुक्रवार की रात तीन कार सवार युवकों ने जोधपुर रूमाना स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर हमला किया। लुटेरे पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अपराधी हाथ नहीं लगे। 7 मई को भी पेट्रोल पंप पर हुई थी लूटपाट इससे पहले 7 मई को इसी गिरोह ने गुरुसर सानेवाला में एक पेट्रोल पंप पर लूट की थी। दोनों वारदातों में एक ही कार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब तक लुटेरों को पकड़ने में विफल रही है। डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ और सदर पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है। उन्होंने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *