पंजाब-हिमाचल की जॉइंट रेड में 346 तस्कर गिरफ्तार:220 पर FIR, लाखों की ड्रग्स जब्त, ऑपरेशन सील” के तहत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत रूपनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब तक की गई सघन कार्रवाई में 346 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नशा बरामद किया गया है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई में पंजाब और हिमाचल प्रदेश पुलिस मिलकर काम कर रही हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि ‘ऑपरेशन सील’ के तहत दोनों राज्यों की पुलिस इंटर-स्टेट सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग कर रही है। इसका मकसद राज्य की सीमाओं से हो रहे नशे के अवैध धंधे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से नशा पहुंचाने के लिए सीमाओं का फायदा उठाते हैं। इसी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त निगरानी और चेकिंग तेज कर दी है। 220 एफआईआर हुई दर्ज एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि 1 मार्च से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत रूपनगर जिले में 220 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 346 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से जो मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। अभी तक जब्त नशा- 118 नशा पीड़ित पहुंचाए नशा मुक्ति केंद्र इसके अलावा नशा छुड़वाने की मुहिम के तहत पुलिस ने अब तक कुल 118 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया है, जिनमें से 83 को सरकारी केंद्रों में और 35 अन्य को विभिन्न संस्थानों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हिमाचल पुलिस के सहयोग से इंटर-स्टेट नाकों पर पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत साझा की जाती है जिससे असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *