मार्खम कॉलेज की वेबसाइट शुरू, 4 छात्र टीसीएस में चयनित

भास्कर न्यूज | मांडू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड सभागार मांडू में बीएलओ के बीच चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। बीडीओ रितिक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक बैजनाथ महतो (अमीन) ने जिओ फेसिंग, नजरी नक्शा, की मैप और अक्षांश देशांतर में सुधार करने के लिए सभी बीएलओ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मौके पर बीडीओ रितिक कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी बीएलओ को 23 जून से अपने बूथों का नजरी नक्शा समेत विभिन्न त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीएलओ चुनाव से संबंधित इस महत्वपूर्ण कार्य को 28 जून तक पूर्ण कर कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। बताया गया कि प्रशिक्षण के पहले दिन 121 से लेकर 250 और दूसरे दिन 251 से लेकर 349 नंबर बूथ के बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अर्जुन महली, प्रखंड समन्वयक कमल साव, शेखर कुमार, अजीत कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। हजारीबाग| स्थानीय मार्खम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में बियोंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नि:शुल्क वेबसाइट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ संध्या प्रेम ने कहा कि वेबसाइट के शुभारंभ से कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में पारदर्शिता और तकनीकी सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के बीसीए विभाग के सत्र 2022-25 के चार विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस में हुआ है। जिसमें पंकज कुमार चौधरी, गौरव कुमार, सूर्यांश राज और नीतीश कुमार शामिल हैं। इसमें भी बियोंस प्राइवेट लिमिटेड का पूर्ण सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ. संध्या प्रेम ने कहा कि यह प्लेसमेंट कॉलेज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *