पंजाब AAP विधायक की गिरफ्तारी पर हरियाणा मंत्री का तंज:अनिल विज बोले-आप के शीर्ष नेता भी भ्रष्टाचार कर चुके, MLA की गिरफ्तारी आम बात

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा के मामले में हरियाणा सरकार के बीजेपी मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी वो पार्टी है, जिसके बड़े बड़े नेता दिल्ली में घोटाला करने के आरोप लगे हैं। उनका एक विधायक गिरफ्तार हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार किया गया था। मंत्री विज बोले- विधायक की गिरफ्तारी कोई चौंकाने वाली बात नहीं हरियाणा सरकार के मौजूदा ऊर्जा एंव परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा- यह कोई नई या चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उनकी पार्टी के शीर्ष नेता भी आरोपों के घेरे में हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। इसलिए आप विधायक का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना कोई असामान्य बात नहीं है। 5 दिनों के रिमांड पर हैं विधायक रमन अरोड़ा बता दें कि बीते दिन पंजाब विजिलेंस ने नगर निमग के जाली नोटिस भिजवाकर भ्रष्टाचार करने के मामले में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका से विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। कल यानी शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है। अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। साथ ही उनके हलके के नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी सुखदेव वशिष्ठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। वशिष्ठ की पूछताछ के बाद विधायक की गिरफ्तारी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *