पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण 31 तक

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 दिसंबर तक नवीनीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत श्रमिक नवीनीकरण के पश्चात मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ ले सकते हैं। निर्माणी श्रमिक नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी च्वाइस सेंटर एवं जनपद पंचायत के श्रम संसाधन केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं। श्रमेव जयते मोबाइल एप के माध्यम से भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *