पंडित गैंग की थ्रेट पर पुलिस का खुलासा:दामाद ने ससुर की कार को लगाई आग,कारोबार सैट करने के लिए मांगी 5 लाख रंगदारी

लुधियाना के निरंकारी मोहल्ला निवासी कारोबारी सतीश जैन की मारुति XL6-Zeta कार में अचानक आग लग गई थी। कार घर के सामने एक खाली प्लॉट में लॉक लगाकर खड़ी की गई थी। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो दिन बाद उनके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सऐप कॉल करके धमकी दी और कार में आग लगाने की जिम्मेदारी ली। दामाद ने लगाई ससुर की कार को आग कॉल करने वाले ने 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित सतीश जैन का दामाद है। जिसने अपने साथियों की मदद से कार को आग लगाई और फिर अपने साले को रंगदारी की धमकी दी। 2022 में पीड़ित की बेटी को भगाकर की आरोपी ने शादी जानकारी देते हुए ACP सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि सतीश जैन की शिकायत के बाद पुलिस ने हर एंगल से इस केस में जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों को जब चैक किया तो क्लियर हो गया कि आग कार को अपने आप नहीं लगी ये लगाई गई है। जांच दौरान पता चला कि 2022 में सतीश जैन की बेटी ने भागकर तरुण नाम के युवक के साथ शादी की है। इस कारण पारिवारिक विवाद इनका हो गया। सतीश ने अपनी बेटी और दामाद तरुण से नाता तोड़ दिया। आरोपी तरुण को जब पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो पहले आरोपी ने घटना के बारे कुछ नहीं बताया। जब सख्ती से पूछा तो आरोपी ने माना की उसने कार को आग लगाई है। 150 रुपए की दिहाड़ी दिल्ली में करता तरुण तरुण खुद डेढ़ सो रुपए दिहाड़ी पर मजदूरी का काम करता है। तरुण ने अपना कारोबार सैट करने के लिए अपने ही दामाद और साले को धमकाया लगा। उसने अपने दो साथियों की मदद से कार को आग लगाई और 5 लाख की उनके रंगदारी मांगी। आरोपी का मोटर साइकिल और मोबाइल भी बरामद कर लिया। तरुण इस समय दिल्ली में रह रहा था। वह गाड़ी को आग लगाने के लिए ही विशेष रूप से लुधियाना आया था। आरोपी को उपकार नगर दशहरा मैदान से दबोचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *