अबोहर में नशा तस्करी का भंडाफोड़:बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार; 220 नशीली गोलियां और 73 हजार कैश बरामद

फाजिल्का जिले में बहाववाला पुलिस ने गांव कीकरखेड़ा के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 220 नशीली गोलियां और 73 हजार रुपए से अधिक ड्रग मनी बरामद की है। एएसआई बलवीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम गांव कीकरखेड़ा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। 2 तस्करों को किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलार निवासी प्रेम कुमार पुत्र बनवारी लाल और सुमित कुमार पुत्र भूपराम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *