फाजिल्का में बीएड-TET पास अभ्यर्थियों ने हाईवे जाम किया:भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग, विधायक सवना ने शिक्षा मंत्री से कराई बात

फाजिल्का में बेरोजगार बीएड टेट पास यूनियन द्वारा फाजिल्का-फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर हाईवे जाम कर दिया गया और रोष प्रदर्शन करते हुए धरना लगा दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार मास्टर कैडर के सभी विषयों पर 18 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करें l जबकि हाईवे जाम होता देख मौके पर विधायक नरेंद्रपाल सवना पहुंचे I जिन्होंने मौके पर शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक का समय दिलवाया l जाम लगाकर किया रोष प्रदर्शन प्रदर्शनकारी हरदीप सिंह ने बताया कि मास्टर कैडर और लेक्चर कैडर का नोटिफिकेशन पिछले साढ़े-तीन साल से जारी नहीं हुआ। जिसको लेकर लगातार उनके द्वारा मांग की जा रही है, और इसी मांग को लेकर आज उनके द्वारा फाजिल्का में फ्लाईओवर पर हाईवे पर धरना लगा दिया गया और रोष प्रदर्शन किया जा रहा है l हाईवे जाम किया गया है l मांग की जा रही है कि सरकार उनकी सुनवाई करें l मंगलवार को शिक्षा मंत्री से होगी बैठक धरना प्रदर्शन देख मौके पर फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना पहुंचे l जिन्होंने मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को फोन लगाया और प्रदर्शनकारियों के साथ बात करवाई l इस दौरान विधायक ने कहा कि मंगलवार का समय बैठक के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा दिया गया है l जिस उपरांत यह धरना समाप्त करवा दिया गया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर आने वाले मंगलवार को मीटिंग नहीं करवाई गई या फिर उसमें समाधान न निकला तो बुधवार को फिर से धरना प्रदर्शन जारी होगा और हाईवे जाम होगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *