पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने ब्रिगेडियर गगनेजा की याद में किशनपुरा में कार्यक्रम कराया

जालंधर| पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की तरफ से ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की पुण्यतिथि पर किशनपुरा में विशाल श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधान किशनलाल शर्मा कहा की हर युवा को ब्रिगेडियर गगनेजा के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटना होगा और उनके सपनों का पंजाब बनाने के लिए हर राष्ट्र भक्त को देश की सेवा करने के लिए आगे आना होगा। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पुनः संघ का काम देखना प्रारम्भ कर दिया। उनके पास पंजाब प्रांत के सह-प्रान्त संघचालक का दायित्व था। उनका बेटा राहुल भी भारतीय सेना में कर्नल के रूप में सेवा दे रहा है। इस अवसर पर सतपाल बठला, संदीप तोमर, हरविंदर सिंह गोरा, योगराज सेठ, नवीन कुमार, रमेश, अनुराग वर्मा, युवराज वर्मा, मनु कुमार, आदर्श सिंह, विक्की भंडारी, मानव, राकेश वर्मा, रमन कुमार, राजीव, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते किशनलाल शर्मा, सतपाल बठला, योगराज व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *