रायगढ़| होली पर्व को देखते हुए जिले में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने 40 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़कर उनके अभिभावकों से 1000-1000 रुपए जुर्माना वसूला है। शुक्रवार को कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने 40 नाबालिगों को वाहन चलाते पाया। कार्रवाई में सभी नाबालिग चालकों के अभिभावकों को थाने बुलाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक पर 1000 का चालान काटा गया।


