‘पक्षी बचाओ’ चिकित्सा शिविर का समापन

जयपुर | राजस्थान आदिवासी सर्व मीणा सेवा संस्था के तत्वावधान में जवाहर नगर कच्ची बस्ती, टीला नंबर-1 में तीन दिवसीय ‘पक्षी बचाओ’ चिकित्सा शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में घायल पक्षियों का निशुल्क उपचार किया गया। संस्था अध्यक्ष हनुमान खोड़ा ने बताया कि उपचार कार्य एलएसआई मुकेश कुमार बैरवा, मुकेश मीणा और विपिन यादव द्वारा किया गया। मामूली घायल पक्षियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें उड़ा दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पक्षियों को उपचार के लिए मालवीय नगर पक्षी चिकित्सालय भेजा गया। इस अवसर पर युगल खोड़ा, महेश कुमार बैरवा, मुकेश मीणा, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *