पचमढ़ी घूमने जा रहे युवकों की कार पलटी:भोपाल के युवक की मौत, तीन घायल, सोहागपुर के पास सड़क से नीचे उतरने से हादसा

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोहागपुर के लांघा मोड़ के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में भोपाल निवासी 28 वर्षीय आकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार के अंदर दब गया था। कार में उसके साथ तीन दोस्त दीपक अहिरवार, अंशुल प्रजापति और रोहित कटारे भी सवार थे, जो घायल हो गए। पचमढ़ी घूमने जा रहे थे चार दोस्त जानकारी के अनुसार आकाश अपने चार दोस्तों के साथ भोपाल से पचमढ़ी घूमने जा रहा था। जैसे ही कार लांघा मोड़ के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश साहू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *