पटना: जगह-जगह विराजीं मां दुर्गा, दर्शन करने के लिए पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

पटना | श्री श्री 108 श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पटना ने नवरात्र पर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। समिति के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को आकार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 25 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना, 26 को पीएस एकेडमी स्कूल और 27 सितंबर को श्री सुखदेव सिंह विद्यालय पटना में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसी क्रम में 28 सितंबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय पटना और 29 सितंबर को राधा कृष्णा स्कूल बरदिया के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम निर्धारित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *