बैकुंठपुर | शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गढ़ेलपारा में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 से रात 10 बजे तक चैतन्य देवियों की झांकी दर्शनार्थ खुली रहेगी। झांकी को आकर्षक प्रकाश और ध्वनि से सजाया गया है, जो दर्शकों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी। बीके रेखा दीदी ने बताया कि नवरात्रि आत्मिक जागरण का पर्व है, जो आत्मा को गुणों और शक्तियों से भरने तथा आंतरिक नकारात्मकताओं से ऊपर उठने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि झांकी में प्रतिदिन चैतन्य रूप में नौ देवियों को विराजित किया जाएगा। उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आकर झांकी के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।


