पटना में फायरिंग से दहशत, दो घायल, 5 गिरफ्तार:छतरपुर में पाल-अहिरवार समाज भिड़े, लाठी-डंडों से हमला, फायरिंग का VIDEO

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार आपसी रंजिश के चलते दो समाजों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई है। विवाद के दौरान दो महिलाएं भी घायल हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पटना गांव में पाल समाज और अहिरवार समाज के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के दौरान गांव में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दो महिलाएं घायल, अस्पताल में इलाज घटना में राजाबाई सहित एक अन्य महिला घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। एसडीओपी नवीन दुबे बोले–5 गिरफ्तार किए गए एसडीओपी नवीन दुबे का कहना है कि गांव में पाल समाज और अहिरवार समाज के बीच विवाद हुआ है। अहिरवार समाज के कुछ युवक पाल समाज के घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर दी। कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 5 गिरफ्त में हैं। एक कट्टा और एक वाहन जब्त किया गया है, जबकि एक अन्य हथियार की तलाश जारी है।” एसडीओपी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले अहिरवार समाज का एक लड़का पाल समाज की एक नाबालिग लड़की से मिलने गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पाल समाज के लोगों का आरोप है कि युवक लड़की से छेड़छाड़ करने पहुंचा था। बुधवार को करीब सुबह 11 बजे वही युवक अपने साथियों के साथ दोबारा पाल समाज के घर पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए मारपीट व फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। लड़की के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *