पटवारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी:पटवार संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

राजस्थान पटवार संघ के आव्हान पर गुरुवार को सवाई माधोपुर में विरोध प्रदर्शन किया। यहां पटवार संघ उप शाखा सवाई माधोपुर की ओर से 9 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन इस दौरान‌ पटवार संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महावीर पार्क में इकठ्ठा हुए। जिसके बाद सभी रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर पटवार संघ की ओर से 9 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। जिसके बाद प्रमुख शासन सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन इस दौरान पटवार संघ ने गिरदावरी कार्य पटवारी से करवाने, भानोत कमेटी की सिफारिश को वित्तीय स्वीकृति देने, 752 भू अभिलेख निरीक्षक के पदों का निर्धारण करने, हार्ड ड्यूटी और स्टेशनरी भत्तों में बढ़ोतरी करने, DPC कमेटी का रिव्यू करने, नायाब तहसीलदार से तहसीलदार की पदोन्नति में कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद मंत्रालयिक संवर्ग का पुनर्निर्धारण की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *