भोपाल के करीब 55 इलाकों में बुधवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिश हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म, दानिश हिल्स व्यू, सुभाष नगर, भानपुर, शिव नगर, शबरी नगर, मालीखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


