पठानकोट में अवैध खनन करते 8 गिरफ्तार:मौके से 11 गाड़ियां जब्त, लंबे समय से सरकारी संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान

पठानकोट जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। नारोट जयमल सिंह पुलिस स्टेशन ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। इसमें 11 भारी वाहनों को अवैध खनन में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई माइंस एंड मिनरल्स एक्ट 1957 और भर्तिया न्याया संहिता 2023 के तहत की गई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 वाहन जब्त किए। इनमें टाटा हिताची खुदाई मशीन, टिपर ट्रक, टाटा, ट्रक और पोकलेन मशीन शामिल हैं। 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, पवन कुमार, संजीव सिंह, संजय कुमार, सुनील सिंह, नवनीत सिंह और राकेश कुमार शामिल हैं। ये सभी मलिकपुर, सुजानपुर, पठानकोट और बटाला के रहने वाले हैं। इन पर अवैध खनन और संपत्ति की चोरी का आरोप है। खनन माफिया लंबे समय से सक्रिय जांच में पाया गया कि यह खनन माफिया लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। क्या बोले नगर पंचायत के प्रधान
वहीं जब इस संबंध में नगर पंचायत नरोट जयमल सिंह के प्रधान बबली कुमार बब्बी से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसे कई तस्कर हमारी सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से खनन कर रहे हैं, जिन्हें बार-बार पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से नकेल डाली जाती है, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान से अपील करते हुए कहा कि मान सरकार को चाहिए कि इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनके ऊपर निष्पक्ष जांच कर भारी से भारी जुर्माना लगाया जाए ताकि दोबारा इन लोगों की अवैध खनन करने के लिए हिम्मत न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *