पठानकोट में गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट:भारत-पाक सीमा पर पुलिस-BSF का सर्च ऑपरेशन, बमियाल सेक्टर में सुरक्षा बढ़ाई

पठानकोट में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट पर है। भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। घुसपैठ रोकने के लिए उज्ज दरिया में भी विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पठानकोट एक अति संवेदनशील जिला है, जिसकी एक तरफ भारत-पाक सीमा और दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की सीमा लगती है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण पुलिस हमेशा सतर्क रहती है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर और कुछ दिन पहले मिले हथियारों के जखीरे को देखते हुए पठानकोट पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से बमियाल सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है। पाकिस्तान की ओर से आए दिन ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स और अन्य तरीकों से घुसपैठ की कोशिशें की जाती हैं। इन घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पठानकोट पुलिस और बीएसएफ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। बमियाल सेक्टर के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किए गए, वहीं उज्ज दरिया में भी संयुक्त अभियान चलाया गया, क्योंकि इस रास्ते से घुसपैठ की आशंका रहती है। इसका उद्देश्य किसी भी शरारती तत्व को इन रास्तों का उपयोग कर घुसपैठ करने से रोकना है। डीएसपी ऑपरेशन गुरबक्श सिंह ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस और हाल ही में मिले हथियारों के जखीरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *