पठानकोट में जंगल से खैर के 26 पेड़ चोरी:वन विभाग की टीम को गायब मिले, डीएफओ ने दर्ज कराया मामला

पंजाब के पठानकोट में शाहपुर कंडी के जंगलों से खैर प्रजाति के 26 पेड़ चोरी हो गए हैं। डीएफओ धरमवीर सिंह को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना वन संपदा और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। खैर की लकड़ी बाजार में काफी कीमती मानी जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी डीएफओ धरमवीर सिंह ने बताया कि पेड़ों की चोरी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि चोर पेड़ों को काटकर ले गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वन विभाग ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *