बरनाला में नशा तस्करों के दो मकान ढहाए:11 मामलों में आरोपी, जेल में दो महिलाएं, सरकारी जमीन पर कब्जा

पंजाब के बरनाला जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हंडिया-या कस्बे में नगर पंचायत ने एक नशा तस्कर परिवार के दो मकान ध्वस्त कर दिए। ये मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 केस एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि किला पत्ती में रहने वाले प्यारा सिंह के परिवार के सदस्य नशे का कारोबार करते थे। परिवार की दो महिलाएं मारो कौर और सोनिया इस समय जेल में हैं। परिवार के अन्य सदस्यों मक्खन सिंह, बलदेव सिंह और तितर सिंह के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हैं। परिवार को कई बार दिए नोटिस नगर पंचायत के ईओ विशाल बंसल ने कहा कि इस परिवार को कई बार नोटिस दिया गया था। परिसर खाली न करने पर आज पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। एसएसपी ने चेतावनी दी, कि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ध्वस्त किए गए मकान नशे के पैसों से बनाए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *